Homeराज्य-शहरजादू-टोना के शक में सरकारी टीचर को कुल्हाड़ी मारी, मौत: पन्ना...

जादू-टोना के शक में सरकारी टीचर को कुल्हाड़ी मारी, मौत: पन्ना में आरोपी गिरफ्तार, चार दिन पहले पड़ोसी ने की थी वारदात – Panna News


पन्ना एसपी ने सोमवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा किया।

पन्ना में पुलिस ने टीचर की हत्या मामले का सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी हरवन सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना 13 मार्च शाहनगर थाना क्षेत्र के तिदुनी गांव की है।

.

जानकारी के अनुसार, रामनरेश प्रजापति अपने निर्माणाधीन मकान में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान हरवन सिंह ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जादू-टोना के शक में मारा था

हरवन सिंह ने बताया कि 12 मार्च की शाम को उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। उसे शक था कि रामनरेश प्रजापति ने उसके पिता पर जादू-टोना किया था। इसी कारण उसने रात में वारदात को अंजाम दिया।

निर्माणाधीन मकान में टीचर रामनरेश प्रजापति अकेले सो रहे थे।

पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version