जींद के सिविल अस्पताल में शव लेने पहुंचे मृतक के परिजन।
हरियाणा के जींद में नरवाना रोड बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में दरियावाला गांव निवासी विशाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ
.
उसका पिता राजेश कुमार गांव मोहनगढ़ छापड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। 12 मार्च सुबह वह भट्ठे पर काम के लिए निकला था, लेकिन रात को घर पर नहीं लौटा। वीरवार सुबह जब पिता की तलाश में ईंट भट्ठे पर गया तो पता चला कि वह बुधवार शाम को ही घर के लिए निकल गया था, लेकिन उसके बाद उनको भी पता नहीं है।
जब वह ईंट भट्ठे से वापस जींद आ रहा था तो नरवाना बाईपास के निकट उसके पिता की बाइक खड़ी दिखाई दी। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार रात को बाइक सवार राजेश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी और इसमें घायल को जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जब वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि सड़क हादसे में मरने वाले एक व्यक्ति का शव शवगृह में रखा हुआ है। जब वहां पर जाकर देखा तो शव उसके पिता राजेश का मिला। विशाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसके पिता राजेश की मौत हुई है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।