Homeबिजनेसजुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस को ₹16,563 करोड़ का मुनाफा: सालाना आधार...

जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस को ₹16,563 करोड़ का मुनाफा: सालाना आधार पर 4.77% कम हुआ, जियो का नेट प्रॉफिट 14% बढ़कर ₹6,231 करोड़ रहा​​​​​​​


मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिलायंस इंडस्ट्रीज को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 16,563 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 4.77% की कमी आई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कॉसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17,394 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की आय (रेवेन्यू) 2,35,481 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,34,956 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर इसमें 0.22% की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

FY25 की दूसरी तिमाही में रिलायंस का मुनाफा 4.78% कम हुआ

सालाना आधार पर

रिलायंस FY25 (जुलाई-सितंबर) FY24 (जुलाई-सितंबर) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹235481 ₹234956 0.22%
अदर इनकम ₹4876 ₹3841 26.95%
टोटल इनकम ₹240357 ₹238797 0.65%
टोटल खर्च ₹215320 ₹212304 1.42%
नेट प्रॉफिट ₹16563 ₹17394 -4.78%
EBITDA ₹39,058 ₹40.968 -4.7%
EBITDA मार्जिन 16.9% 17.7%

नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में…

तिमाही आधार पर रिलायंस का मुनाफा 9.41% बढ़ा

रिलायंस FY25 (जुलाई-सितंबर) FY24 (जुलाई-सितंबर) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹235481 ₹236217 0.31%
अदर इनकम ₹4876 ₹3983 22.42%
टोटल इनकम ₹240357 ₹240200 0.07%
टोटल खर्च ₹215320 ₹216966 -0.76%
नेट प्रॉफिट ₹16563 ₹15138 9.41%
EBITDA ₹39,058 *** %
EBITDA मार्जिन 16.9% *** ***

नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में…

EBITDA यानी अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन EBITDA किसी कंपनी की वह टोटल कमाई होती है, जिसमें ब्याज चुकाना, टैक्स देना, एसेट या मशीनों की वैल्यू में गिरावट को कंपनसेट करना और पुराने लोन या कर्ज चुकाने में खर्च होने वाली लागत शामिल नहीं होती है।

EBITDA किसी कंपनी या फर्म के ऑपरेशन या उसके संचालन की स्थिति बताता है। इसका उपयोग आमतौर पर कंपनियां अपने बिजनेस को इवैल्यूएट करने के लिए करती हैं। इसे कैलकुलेट करने में लागत या खर्चे को शामिल नहीं किया जाता है।

कंपनी के रेवेन्यू का परसेंटेज बताता है EBITDA मार्जिन EBITDA मार्जिन किसी कंपनी के रेवेन्यू का परसेंटेज बताता है, जिससे उसके संचालन के ग्रोथ को आंका जाता है। किसी कंपनी का EBITDA मार्जिन पता होने से उसी इंडस्ट्री की दूसरी कंपनी के साथ रियल परफॉरमेंस की तुलना की जा सकती है।

कंपनी के चार मेन सेगमेंट हैं- जियो, रिटेल, ऑइल टू केमिकल और ऑयल एंड गैस। यहां हम एक-एक कर सभी का परफॉर्मेंस बता रहे हैं…

1. रिलायंस जियो:

  • नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% बढ़कर 6,231 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में 5,445 करोड़ रुपए था।
  • टेलीकॉम कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.0% बढ़कर 28,338 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल जुलाई-सितंबर में यह 26,478 करोड़ रुपए था।
  • कंपनी का EBITDA सालाना 8% बढ़कर 15,036 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में 13,920 करोड़ रुपए रहा था। वहीं मार्जिन 53.1% रहा।

2. रिलायंस ऑइल टू केमिकल:

  • रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.1% बढ़कर 155,580 करोड़ रुपए रहा।
  • एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 15.7% गिरकर 70,631 करोड़ रुपए रहा।
  • EBITDA 12,413 करोड़ रुपए रहा, सालाना आधार पर 23.7% कम हुआ।
  • ऑयल टू केमिकल कंपनी का EBITDA मार्जिन 300 bps कम होकर 8% रहा पिछले साल 11% था।

इस साल 5.99% चढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार (14 अक्टूबर) को 2745 रुपए पर फ्लैट बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले 5 दिन में 0.20%, एक महीने में 6.70% और 6 महीने में 6.29% गिरा है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो रिलायंस का शेयर 5.99% चढ़ा है और पिछले एक साल में 17.13% चढ़ा है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version