Homeझारखंडझारखंड के पूर्वी हिस्सों में आज बारिश की उम्मीद: 18 जून...

झारखंड के पूर्वी हिस्सों में आज बारिश की उम्मीद: 18 जून तक यलो अलर्ट, कई जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी आशंका – Ranchi News


तेज गर्मी से जूझ रहे झारखंडवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को राज्य के पूर्वी भाग (उत्तरी हिस्सों को छोड़कर) में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

.

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी हिस्सों में तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है।

इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। इधर, मौसम विभाग ने 18 जून तक यलो अलर्ट जारी किया है।

धनबाद में गुरुवार को मौसम रहा साफ।

2-3 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है गिरावट राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

कल भी कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश शनिवार को कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 15, 16, 17 और 18 जून को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है।

जामताड़ा में भी गुरुवार को आसमान साफ रहा।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 18.0 एमएम झिंकपानी (पश्चिमी सिंहभूम) में दर्ज की गई।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version