झारखंड के 510 +2 हाईस्कूलों में 1373 पदों पर माध्यमिक आचार्य (हाई स्कूल शिक्षक) की नियुक्ति होगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 18 जून से आयोग की वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन रजिस
.
आवेदन के साथ फीस भुगतान, फोटो व हस्ताक्षर 21 जुलाई तक अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवंदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 23 जुलाई से 25 जुलाई तक खुलेगा। इसमें नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य जानकारी संशोधित कर सकेंगे।
शिक्षा विभाग इस विज्ञापन के जरिए प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करेगा।
पीजी के साथ बीएड होना जरूरी
अभ्यर्थियों के पास बीएड के साथ पीजी की डिग्री होना जरूरी है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना एक अगस्त 2025 से की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा फीस 100 रुपए है।
वहीं एससी-एसटी के लिए 50 रुपए है। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों को फीस नहीं देनी होगी। ये नियुक्तियां ट्रेडिशनल विषयों के अलावा कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के लिए होंगी।
यूजी-पीजी स्तर के परीक्षा में होंगे सवाल
दोनों पेपर की परीक्षा 3-3 घंटे की होगी। पेपर-1 में स्नातक (यूजी) स्तर के सवाल पूछे जाएंगे। जबकि पेपर-2 में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर के सवाल होंगे। पेपर-1 में कुल 200 अंकों के सवाल होंगे, जिसमें 100 अंक के सामान्य ज्ञान और 100 अंक के हिंदी-अंग्रेजी भाषा से संबंधित सवाल होंगे। वहीं पेपर-2 में जिस विषय में नियुक्ति होनी है, उससे संबंधित 300 अंक के सवाल होंगे।
माध्यमिक आचार्य के लिए तय उम्र सीमा
कैटेगरी उम्र सीमा जनरल व ईडब्ल्यूएस : 40 वर्ष बीसी-1 व बीसी-2 : 42 वर्ष जनरल व ओबीसी महिला : 43 वर्ष एसटी : 45 वर्ष एससी : 45 वर्ष दिव्यांग : अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
OMR पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी
माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति के लिए ओएमआर शीट पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा सिर्फ एक चरण में दो पेपर की होगी। सभी सवाल एमसीक्यू टाइप के होंगे। पेपर-1 में एक प्रश्न के लिए एक अंक दिए जाएंगे। वहीं पेपर-2 में एक प्रश्न के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव अंक का प्रावधान नहीं है।
पेपर-1 में 33% अंक होंगे तभी जांचेगा दूसरा पेपर
माध्यमिक आचार्य के पद नियुक्ति में पेपर-1 क्वालिफाइंग है। इस पेपर में क्वालिफाई करने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी है। इस पेपर में जिन अभ्यर्थियों का 33 प्रतिशत अंक नहीं है, उनका पेपर-2 की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
विषय वार पदों की संख्या
विषय : पदों की संख्या पॉलिटिकल साइंस : 221 सोशियोलॉजी : 159 साइकोलॉजी : 53 मानव शास्त्र : 21 दर्शनशास्त्र : 19 होम साइंस : 96 भूगर्भशास्त्र : 32 एआइ एंड कोडिंग : 54 साइबर सिक्योरिटी एंड डाटा साइंस : 54 कंप्यूटर साइंस : 131 अप्लाइड इंग्लिश : 54 उर्दू : 92 संथाली : 83 बांग्ला : 25 मुंडारी : 16 हो : 26 कुरुख : 24 कुरमाली : 10 नागपुरी : 21 पंच परगनिया : 10 खोरठा : 18 ओड़िया : 04 स्पेशल टीचर : 150