झारखंड में 48 घंटे मौसम में बड़ा बदलाव नहीं
औसतन 40 डिग्री तक का तापमान झेल रहे झारखंड के लोगों को अगले 48 घंटे बाद राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के अलग-अलग हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
.
यह बारिश राहत बनकर आएगी। हालांकि मौसम विभाग ने यह स्पष्ट कहा है कि 17 मार्च 18 मार्च को अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव संभव नहीं है। इन दोनों दिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं तथा मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में रात में भी गर्मी महसूस हो सकती है।
चाईबासा, डाल्टेनगंज और बोकारो में चला लू
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हीट वेव के साथ सिवियर हीट वेव की स्थिति देखी गई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया है। कोल्हान के इलाके में ही गर्म हवा की स्थिति सबसे अधिक रही है। बात सबसे कम तापमान की करें तो लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
चाईबासा के साथ-साथ डाल्टेनगंज और बोकारो में गर्म हवा का खासा असर लोगों को झेलना पड़ा है। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान वाले जिलों में रांची के अलावा जमशेदपुर, पलामू, बोकारो, चाईबासा और देवघर शामिल हैं।
19 से 22 मार्च तक बारिश के आसार
बात मौसम की पूर्वानुमान की करें तो आज और कल बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन इन दो दिनों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम ड्राई रहेगा और अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि 19 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्ज की वर्षा होने की संभावना है।
20 मार्च को भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी लेकिन इस दिन राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्ज की बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव की ऐसी स्थिति 21 और 22 मार्च को भी देखने को मिल सकती है। इन दोनों दिन हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश होने की बात कही गई है।