Homeबिहारनालंदा अंडर-23 क्रिकेट टीम की घोषणा: सिद्धार्थ कुमार को मिली कप्तानी...

नालंदा अंडर-23 क्रिकेट टीम की घोषणा: सिद्धार्थ कुमार को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी, आज शेखपुरा से होगा मुकाबला – Nalanda News


बिहार क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित सत्र 2024-25 के घरेलू मैचों की श्रृंखला के अंतर्गत मगध जोन अंडर 23 वनडे इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में नालंदा जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम की घोषणा कर दी गई है।

.

प्रतिभाशाली क्रिकेटर सिद्धार्थ कुमार को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि नमन गौरव को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका अखिलेश कुमार निभाएंगे, जिन्हें मुख्य कोच के रूप में चुना गया है।

16 सदस्यीय टीम नवादा के लौंद खेल मैदान में 17 मार्च यानी आज से शेखपुरा के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पहले ही प्रस्थान कर चुकी। इस महत्वपूर्ण मैच में नालंदा के युवा क्रिकेटरों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

आज से नवादा में मुकाबला।

मुख्य खिलाड़ियों का विवरण

टीम में शामिल प्रमुख खिलाड़ियों में कप्तान सिद्धार्थ कुमार और उप-कप्तान नमन गौरव के अलावा अर्नब किशोर, गौतम कुमार, लव कुमार, कुश कुमार, राजीव रंजन, दिव्यांश राज, कुमार नीरज, अमृतांशु राज, प्रिंस राज, आदित्य राज, फैजान अख्तर, हर्षित राज, कुंदन कुमार और अगस्त्य प्रताप हैं।

सुरक्षित खिलाड़ियों की सूची में एएस गौरव, अंकित कुमार, चंद्रशेखर, क्षितिज प्रियदर्शी, संस्कार राज, आदर्श, रामवर्धन, विनीत, लक्ष्य प्रकाश, राजीव, बृजेश और शेष कुमार शामिल हैं।

जिला संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव गोपाल सिंह, कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह और संयुक्त सचिव संजीव कुमार ने टीम को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पूर्व सचिव सय्यद जावेद इकबाल, संतोष पांडे, विजय प्रकाश पिन्नू, हैदर अली, परवेज मुस्तफा, मनीष कुमार और अंकित कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को अग्रिम जीत की बधाई दी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version