Homeबिहारडिजायर-स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद हाइवा से टकराई गाड़ी: औरंगाबाद रोड...

डिजायर-स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद हाइवा से टकराई गाड़ी: औरंगाबाद रोड एक्सीडेंट में 4 जख्मी; एयरबैग खुलने से बची जान – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद के दाउदनगर में प्रमोद सिंह चौक के पास दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो सवार एक युवक का पैर टूट गया है। जबकि कार में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है।

.

घायल का इलाज दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है। घटना बुधवार की है। घायलों की पहचान स्कार्पियो सवार ओबरा के बेल गांव निवासी अशोक कुमार, डिजायर कर में सवार रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरवत निवासी 19 साल के सुमित कुमार, ओबरा के डिहरा निवासी अनिरुद्ध सिंह व उनका बेटा मंटू सिंह के रूप में की गई है।

दोनों गाड़ी एक ही दिशा से आ रही थी। डिजायर चालक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। स्कॉर्पियो के आगे का दोनों एयरबैग खुल गया। जिसके कारण वाहन में सवार लोगों की जान बच गई।

घटना में स्कॉर्पियो सवार अशोक का पैर टूट गया। जबकि, डिजायर कार में सवार बाप-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसआई रामवृक्ष चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर

सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि दाउदनगर में वाहनों के स्पीड पर नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण रोज दुर्घटना हो रही है।

मंगलवार को ही भखरुआ मोड़ के पास बेकाबू हाइवा ने वृद्ध महिला को कुचल दिया था। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। जिनोरिया के समीप हुई दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई थी। आज दूसरे दिन फिर दुर्घटना हो गई।

लोगों ने प्रशासन से वाहनों के स्पीड पर नियंत्रण स्थापित करने की मांग की है। घटनास्थल पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों को समझा बूझकर शांत कराया और सड़क जाम हटाकर आवाजाही शुरू कराया गया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version