Homeउत्तर प्रदेशतेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी: अलीगढ़ में देर रात मौसम...

तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी: अलीगढ़ में देर रात मौसम में आया बदलाव, 5 डिग्री तक तापमान गिरा – Aligarh News



अलीगढ़ में देर रात मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

अलीगढ़ में शुक्रवार देर रात मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगी और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे मौसम में ठंडक आ गई और लगातार पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुई। अलीगढ़ के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और हवाएं चली।

.

मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से भी राहत महसूत हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे और जिले में हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे लोगों का अचानक से बढ़ी गर्मी से राहत मिलेगी।

40 के पार पहुंच गया था पारा

अलीगढ़ में बीते दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। जिसके बाद प्रशासन ने एलर्ट जारी कर दिया था और नगर निगम भी एक्टिव हो गया था। शहर में पानी का छिड़काव किया जा रहा था और लोगों को गर्मी में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही थी।

दिन के तापमान के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ गया था, जिससे लोग कूलर और एसी चलाने लगे थे। वहीं तेज गर्मी के बाद स्वास्थ्य विभाग को भी एलर्ट मोड में रख दिया गया था और सरकारी अस्पतालों में अलग से वार्ड तैयार किए गए थे। जिससे कि गर्मी के मरीजों को तत्काल उपचार दिया जा सके।

रात भर चलती रही ठंडी हवाएं

अलीगढ़ में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप निकली हुई थी और लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन शाम से ही जिले का मौसम बदलना शुरू हो गया था। रात 8 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया और तेज ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई।

तेज हवाओं के साथ ही जब बूंदाबांदी शुरू हुई तो मौसम और ज्यादा सुहावना हो गया। हवा में ठंडक घुल गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं सारी रात बिजली चमकती रही और जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी मेघ गर्जना और बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version