प्रयागराज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रयागराज के नैनी डभांव में दलित भाजपा नेता के बेटे के साथ मारपीट करने और मुर्गा बनाकर पेशाब पिलाए जाने के मामले में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर जांच की है।
पीड़ित के पिता आशीष चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को बंधक बनाकर पीटा गया और उसे पेशाब पिलाने की कोशिश की गई।
डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित का बयान दर्ज किया और मेडिकल परीक्षण भी कराया। पिता की शिकायत पर चार नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी केस दर्ज हुआ है।
पिता आशीष चौधरी ने बताया वह लालापुर के रहने वाले है। वह भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के साथ बूथ अध्यक्ष है। उनकी पत्नी दीपा लालापुर मनकामेश्वर मंडल की महिला मोर्चा में अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि वह अपना दल एस के विधायक के भांजे है। पिता
घटना 27 मई की शाम की है। बेटा अंश सीओडी के पास ग्राउंड में खेलकर लौट रहा था। आरोप है कि सागर सिंह, हनी सिंह, अमन द्विवेदी और हर्षित तिवारी समेत करीब 12 लोगों ने उसे एक ईंट भट्ठे में ले जाकर मारपीट की। उसे मुर्गा बनाकर पेशाब पिलाने की कोशिश की। बेटे ने फोन पर बताया कि हमें बचा लो। जिसके बाद हम पड़ोसियों और 112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सभी आरोपी बेटे को छोड़कर भाग निकले। उस दौरान हम बेटे को लेकर अस्पताल लेकर चले आए इलाज के लिए भर्ती करा दिया। घटना की सूचना पुलिस की लिखित रूप से दी, लेकिन पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि जांच में सामने आया कि विवाद मोबाइल गेम और पैसों की हार-जीत को लेकर हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में बंधक बनाने या पेशाब पिलाने जैसी कोई घटना नहीं दिखी। पीड़ित के पिता का आरोप है कि आरोपी उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।