Homeउत्तर प्रदेशदिलावरपुर से लापता मजदूर का शव मिला: धान की रोपाई के...

दिलावरपुर से लापता मजदूर का शव मिला: धान की रोपाई के लिए निकले नन्हे लाल की लाश हरदोई नहर में मिली, हत्या की आशंका – Pilibhit News


पीलीभीत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी नन्हे लाल का शव हरदोई ब्रांच नहर में मिला है। नन्हे लाल 25 अप्रैल की सुबह गांव के अन्य मजदूरों के साथ धान की रोपाई के लिए निकले थे। शाम को जब अन्य मजदूर लौट आए, तो नन्हे लाल घर नहीं पहुंचे।

परिजनों ने देर रात तक इंतजार किया और फिर खोजबीन शुरू की। उनकी साइकिल भी नहीं मिली। बेटे शिवकुमार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार सुबह बंडा थाना क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के बरी भांवी पुल के पास झाल में शव फंसा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र रामवीर का आरोप है कि उनके पिता की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version