Homeनई दिल्लीदिल्ली चुनाव अपडेट्स: आतिशी बोलीं- केजरीवाल पर हमला करने वाले प्रवेश...

दिल्ली चुनाव अपडेट्स: आतिशी बोलीं- केजरीवाल पर हमला करने वाले प्रवेश वर्मा के करीबी, प्रवेश बोले- केजरीवाल ने उन्हें टक्कर मारी थी


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Election 2025 LIVE Update; AAP BJP Congress | Arvind Kejriwal Atishi Marlena

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

आतिशी ने रविवार सुबह AAP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया केजरीवाल पर हमला करने वाले तीन लोग प्रवेश वर्मा के करीबी हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर नए आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर भाजपा के 3 गुंडों ने हमला किया। ये तीनों हार्डकोर क्रीमिनल थे, जो केजरीवाल की हत्या करना चाहते थे। तीनों पर चोरी, डकैती से लेकर हत्या तक के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

आतिशी ने कहा कि ये आम कार्यकर्ता नहीं सधे हुए गुंडे हैं। चुनाव में हार को देखते हुए भाजपा बौखला गई है। वो केजरीवाल की जान लेने पर उतर आई है। हमलावरों में पहला राहुल उर्फ शैन्की था, ये भाजपा का नेता है। प्रवेश वर्मा का बेहद खास है। इसके अलावा दूसरा हमलावर का नाम रोहित त्यागी है। रोहित भी प्रवेश वर्मा का प्रचार करता है। तीसरा शख्स सुमित है। इस पर भी चोरी-डकैती का केस है।

इन आरोपों को लेकर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा- 11 साल CM रहने के बाद भी केजरीवाल को घर-घर जाकर कैंपेन करना पड़ रहा है। इसमें जब उन्हें सही रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने शनिवार को रोजगार की मांग करने पर 3 युवकों को कार से टक्कर मार दी।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि ये तीनों सिर्फ केजरीवाल से बात करना चाहते थे। किसी के पास भी कोई हथियार नहीं था। AAP अब फोटो पोस्ट करके उन्हें मेरा करीबी परिचित बता रही है, लेकिन नई दिल्ली विधानसभा के सभी 1 लाख 9 हजार मतदाता मेरे करीबी परिचित हैं।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। उन्होंने इसकी जानकारी X पर पोस्ट करके दी।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version