Homeदेशदिल्ली में 80 हजार और बुजुर्गों को पेंशन: 5 लाख लोगों...

दिल्ली में 80 हजार और बुजुर्गों को पेंशन: 5 लाख लोगों को हर महीने ₹2500 तक मिलेंगे; चुनाव से पहले AAP सरकार का ऐलान


  • Hindi News
  • National
  • Delhi AAP Senior Citizens Pension Scheme Benefits; Arvind Kejriwal | Election 2025

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

21 नवंबर को AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस स्कीम के दायरे में आएंगे।

60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना मिलेगा। स्कीम का ऐलान करते हुए दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह जेल से बाहर आए थे। यह स्कीम उनको शुक्रिया अदा करने के लिए है।

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

केजरीवाल बोले- पहले की सरकारों की तुलना में पेंशन दोगुनी अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि, देश में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली में दी जा रही है। अन्य राज्यों में जहां डबल इंजन सरकार है वहां पेंशन बहुत कम है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में 500 रुपए महीना और असम में 600 रुपए महीना मिलती है।

2015 में जब हमारी सरकार आई तो हमने दिल्ली में पेंशन को दोगुना किया। पहले की सरकारें 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपए देती थीं। हमने इसे 2000 किया। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपए महीना किया।

AAP ने 22 नवंबर को शुरु किया था ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान

महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने की भी घोषणा की बात भी कही गई।

22 नवंबर को AAP के ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान की शुरुआत की थी। तब केजरीवाल ने कहा था कि पूरी दिल्ली में 65 हजार मीटिंग की जाएंगी। हमारी सरकार की 6 मुफ्त की ‘रेवड़ियों’ वाला पर्चा बांटेंगे।

उन्होंने कहा था, ‘हमने दिल्ली में बहुत काम किया है। हमने दिल्ली के लोगों को 6 मुफ्त सुविधाएं ‘रेवाड़ियां’ दी हैं। हम दिल्ली के लोगों से पूछना चाहते हैं कि उन्हें ये ‘रेवाड़ियां’ चाहिए या नहीं चाहिए।

केजरीवाल ने कहा था, ‘AAP कार्यकर्ता वोटर्स से पूछेंगे कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने दिल्ली के लिए क्या किया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी आधा राज्य है, यहां केंद्र सरकार के पास उतनी ही शक्तियां हैं, जितनी हमारे पास हैं। भाजपा 20 राज्यों में सत्ता में है। एक भी राज्य में वे ये मुफ्त ‘रेवड़ियां’ नहीं देती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनका इरादा ये नहीं है। केवल AAP ही जानती है कि ये सुविधाएं कैसे दी जाती हैं। भाजपा ने केवल दिल्ली सरकार के कामों को रोका है।’

पीएम मोदी कई बार बोल चुके हैं कि केजरीवाल मुफ्त की ‘रेवड़ी’ दे रहा है, ये बंद होनी चाहिए। हम कहते हैं कि हां हम ये मुफ्त की ‘रेवड़ी’ दे रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव- AAP की पहली लिस्ट जारी: 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान 21 नवंबर को AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें से छह नेता ऐसे हैं, जो BJP या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा ने हाल ही में BJP छोड़ी थी। वहीं जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से आप में आए।

……………………………………

AAP से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें…

शराब नीति केस- दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस: केजरीवाल की याचिका पर ट्रायल कोर्ट के फैसले पर स्टे नहीं दिया

शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 21 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया। इसमें जांच एजेंसी से उसका पक्ष रखने को कहा गया। केजरीवाल ने बुधवार (20 नवंबर) को याचिका लगाकर ट्रायल कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाने की मांग की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने अभी स्टे पर फैसला नहीं दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल: कहा- ED-CBI के दबाव में AAP नहीं छोड़ी

आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद कैलाश गहलोत सोमवार (18 नवंबर) को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version