कांग्रेस के सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक कुणाल पाटिल मंगलवार को बुरहानपुर जिले के नेपानगर और खकनार पहुंचे। उन्होंने जिला और ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक पदों के लिए कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की और रायशुमारी की। इस दौरान पद के बजाय संगठन को
.
नेपानगर में यूनियन भवन में हुई बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक कुणाल पाटिल, प्रदेश प्रभारी विजयलक्ष्मी साधौ और जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत ने नेपानगर में यूनियन भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हुई। कई कार्यकर्ताओं ने एक या दो नाम सुझाए। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सैनी और वर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ने पद के लिए दावेदारी जताई।
इसके बाद पर्यवेक्षक खकनार पहुंचे, जहां साईं मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं से बातचीत हुई। खकनार ब्लॉक से पूर्व विधायक रविंद्र महाजन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी दावेदारी सामने रखी।
नेपानगर में यूनियन भवन में बैठक आयोजित की गई।
पर्यवेक्षक बोले- पद नहीं, संगठन मजबूत करना प्राथमिकता बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी ने साफ कहा कि यह रायशुमारी संगठन को मजबूत करने के लिए हो रही है। सभी मिलकर काम करें। अध्यक्ष बनना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि संगठन का सिस्टम सही चलना चाहिए। कांग्रेस अब सिफारिश नहीं, काम के आधार पर संगठन में स्थान दे रही है।
पहले दिन शहर में हुई थी चर्चा
एक दिन पहले सोमवार को बुरहानपुर शहर में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से रायशुमारी की गई थी। इसमें भी संगठनात्मक मजबूती पर फोकस रहा। बैठक में मप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष शेख अलीम भी मौजूद रहे।