देवभूमि द्वारका जिले में रुक्मिणी माताजी मंदिर के पास से एसओजी ने 5 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ महिलाएं 10 वर्ष से भारत में रह रही थीं। एएसआई अशोक सवाणी और जगदीश करमूर को संदिग्ध महिलाओं की सूचना मिली थी।
.
नदी पार कर आई थीं पुलिस निरीक्षक पीसी सिंगरखिया के नेतृत्व में एक टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ जांच की तो उनके पास कोई कानूनी दस्तावेज नहीं मिले। महिलाओं के मोबाइल में बांग्लादेशी जन्म प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय पहचान पत्र और बांग्लादेशी मोबाइल नंबर पाए गए। ये महिलाएं बांग्लादेशी एजेंटों की मदद से जेस्सोर और बंगा के बीच नदी का उपयोग करके भारत में घुसपैठ की थीं। प्रत्येक महिला ने इसके लिए लगभग 25 हजार चुकाए थे। उन्होंने भारतीय नागरिकों से शादी कर भारतीय नाम रखे थे और विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरी करती थीं।
गिरफ्तार महिलाओं के नाम 1. रूबी (35 वर्ष) 2. सादिया उर्फ शीतल (26 वर्ष) 3. सुमी उर्फ रिया (35 वर्ष) 4. खालिदा उर्फ नज्माबेबी (33 वर्ष) 5. रूबी (35 वर्ष)