नालंदा में शनिवार को 12 साल का बच्चा छत से नीचे गिर गया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गरीबन राउत के पुत्र गौरव कुमार के तौर पर हुई है। घटना बेन थाना क्षेत्र बड़ीआंट गांव की है।
.
परिजनों ने बताया कि गौरव शाम के समय छत पर खेल रहा था। अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में बिहार शरीफ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन जान नहीं बच सकी।
पोस्टमार्टम के लिए इसी गाड़ी से अस्पताल लाया गया शव।
जांच में जुटी पुलिस
बेन थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजन छत से गिरने की बात बोल रहे हैं। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
गांव में गला दबाकर हत्या की चर्चा
वहीं, गांव में इस बात की चर्चा है कि छत पर गौरव अपने चचेरे भाई के साथ खेल रहा था। इस दौरान मोबाइल को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि चचेरे भाई ने उसका गला दबा। हलांकि इस बात की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। परिजन भी चुप्पी साधे हुए हैं।