पंजाब में आज आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी।
पंजाब में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 23 अप्रैल को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में औसतन तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज
.
बठिंडा के अलावा, फिरोजपुर में 40.8, अमृतसर 38.8 और लुधियाना में 39, पटियाला में 39.7, चंडीगढ़ में 38.8 और मोहाली में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह सभी आंकड़े बुधवार शाम 5:30 बजे तक के हैं।
आज के लिए मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन 24 घंटों के बाद कल से हीटवेव (लू) का असर भी देखने को मिलेगा।
पंजाब में हीटवेव को लेकर जारी अलर्ट।
लू का असर और चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है:
- 25 अप्रैल: फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और मुक्तसर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- 26 अप्रैल: राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में जैसे बरनाला, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट और मुक्तसर जिलों में हीटवेव अपना असार दिखाएगी। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- 27 अप्रैल: चेतावनी का दायरा और बढ़ेगा, जिसमें अब लुधियाना, संगरूर और बठिंडा के अलावा पटियाला और बरनाला भी शामिल होंगे।
पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।
पंजाब में आज का मौसम
अमृतसर – राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 18 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 18 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 21 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 22 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।