Homeमध्य प्रदेशपराली जलाने पर किसानों पर मामला दर्ज: ट्रेक्टर-ट्राली लेकर कलेक्ट्रेट में...

पराली जलाने पर किसानों पर मामला दर्ज: ट्रेक्टर-ट्राली लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन; कलेक्टर ने की बैठक – Jabalpur News



पराली जलाने को लेकर किसानों पर मामला दर्ज होने से आक्रोश हैं, आज भी भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसान बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान उन्होंने देश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

.

ट्रेक्टर में भरकर लाये थे पराली

प्रदर्शन के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्राली में पराली भर के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे और गेट के सामने ही पराली का ढेर लगाकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

पराली से नहीं होता है प्रदूषण

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी पुखराज सिंह चंदेल और राघवेंद्र कुमार ने बताया कि

पराली जलाने से जितना प्रदूषण नहीं होता, उतना औद्योगिक इकाइयों से हो रहा हैं लेकिन सारा ठीकरा किसानों के सर पर ही फोड़ा जा रहा हैं। इस मामले को लेकर आवश्यकता पड़ने पर देशव्यापी आंदोलन करने की भी किसानों ने चेतावनी दी हैं।

कलेक्ट्रेट में किसानों की बैठक

भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में किसानों से संवाद करने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा बैठक बुलाई गई, जिसमें वह शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों और किसानों के बीच पराली जलाने से संबंधित एवं किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा भी की गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version