राजेश राम ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पीएम मोदी के रोड शो को फ्लॉप बताते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा भीड़ तो तब हो जाएगी जब हमलोग सड़क पर निकलेंगे।
.
राजेश राम ने कहा, ‘कल पीएम का आगमन हुआ था। बिहार के तमाम लोगों की निगाहें प्रधानमंत्री के घोषणा पर थी। ऐसा लग रहा था कि पीएम जनहित के योजनाओं की घोषणा करेंगे। लेकिन जब वो आए और रोड शो हुआ तो आप सभी ने देखा। उससे ज्यादा भीड़ जब हमलोग सड़क पर निकलेंगे, या हमारे कार्यकर्ता निकलेंगे तो पीएम से बड़ी रोड शो हो जाएगी।
‘लोग उसमें बहुत उत्साह से आएंगे। इससे यही समझा जा सकता है कि बिहार के लोगों के मन में पीएम को लेकर आस्था घटी है। सभी को यह लगा कि यहां पीएम आए हैं तो विशेष राज्य के दर्जे की बात करेंगे, 72 हजार मेडिकल सीट खाली हैं उसकी बात करेंगे, लंबित घोषणाओं को लागू करेंगे, मगर प्रधानमंत्री आए और आखिर बिहारवासियों को क्या दिया।’
कांग्रेस कार्यालय में मिलन समारोह का था आयोजन।
आज कांग्रेस मुख्यालय में मिलन समारोह का आयोजन
दरअसल, आज कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ने ये सभी बात समारोह में कही। आज आयोजित मिलन समारोह में लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार और वरिष्ठ नेता त्रिलोकी कुमार मांझी ने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे कांग्रेस के समर्थक
इस मिलन समारोह को लेकर राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भविष्य के दिनों में और भी कई जिलों से महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ेंगे। कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में दोनों आगत नेताओं और उनके समर्थकों को आज से ही जुटकर काम करने की आवश्यकता है। बिहार में सामाजिक न्याय के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के संघर्ष का परिणाम है कि विभिन्न क्षेत्रों और दलों के लोग कांग्रेस के प्रति आकर्षित हो रहें हैं।