Homeमध्य प्रदेशपोषण ट्रैकर ऐप में सुरक्षा का संकट: खरगोन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

पोषण ट्रैकर ऐप में सुरक्षा का संकट: खरगोन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन; हितग्राहियों के खातों से पैसे निकालने की शिकायत – Khargone News


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

खरगोन की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण ट्रैकर ऐप की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम बीएस कलेश को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

.

प्रदेश मंत्री आशा आमोदे ने कहा कि ऐप में आधार नंबर के साथ मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी जा रही है। इससे हितग्राहियों की निजी जानकारी सार्वजनिक हो रही है। कई मामलों में विभाग का नाम लेकर हितग्राहियों से फ्रॉड किया गया है।

जैतापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कौशल ने बताया कि उनके क्षेत्र में चार हितग्राहियों के खातों से पैसे निकाल लिए गए। पुलिस ने इसे साइबर क्राइम बताते हुए 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा है।

मातृत्व वंदन योजना से जुड़ी जानकारी के दुरुपयोग से हितग्राही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार मान रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ऐप में तत्काल सुधार की मांग की है। साथ ही फ्रॉड करने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंची एडीएम ऑफिस।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version