हादसे में घायल व्यक्ति अस्पताल में दाखिल।
फरीदाबाद के सेक्टर-3 में आज एक बड़ा हादसा हुआ। लोहे के सरिए से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं एक मजदूर की
.
अचानक बेकाबू हुआ ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल मजदूर तेज नारायण ने बताया कि वे तिगांव से लोहे की सरिया लेकर आ रहे थे। सेक्टर-3 में एक मकान का लेंटर डालने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तेज नारायण, विजय और राज नारायण ट्रैक्टर के नीचे दब गए। तेज नारायण का पैर और हाथ टूट गया है।
वह सेक्टर-23 की संजय कॉलोनी में भारत मेडिकल स्टोर के पास रहते हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले तेज नारायण फरीदाबाद में मजदूरी करके अपना घर चला रहे थे। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया है।