Homeराज्य-शहरबड़वानी जिला अस्पताल की OPD में बढ़े मरीज: सर्दी, खांसी और...

बड़वानी जिला अस्पताल की OPD में बढ़े मरीज: सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा, डॉक्टर्स दे रहे सलाह – Barwani News


सर्दियों के दो महीने बाद भी अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। बादल छाने के कारण तापमान में अनिश्चितता बनी है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग ज्यादा हैं। बदलते मौसम के कारण जिला में मरीजों

.

मौसम में बदलाव से मौसमी बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है। अचानक ठंड बढ़ने से लोग बीमार हो रहे हैं। पहले जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से 150 मरीज आते थे। बीते दो-तीन दिनों से यह संख्या बढ़कर 250 से 300 हो गई है। इनमें अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द से पीड़ित आ रहे हैं।

अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

चार से पांच दिन में हो रहे स्वस्थ

खास बात है कि समय पर इलाज कराने से मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है। डयूटी डॉक्टर कुंदन कश्यप के अनुसार मौसम के बदलाव को शरीर के सहन नहीं करने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। मौसम के अनुसार रहन-सहन व खान-पान से स्वस्थ रह सकते हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पताल में भी लोग पहुंच रहे हैं।

मरीजों को मिल रही ये सलाह

जिला अस्पताल में आए मरीजों को डॉक्टर स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीना चाहिए। समय पर ताजा भोजन करने की सलाह दी जा रही है। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए गर्म कपड़े पहनाकर उन्हें मच्छरदानी में सुलाने की सलाह दी जा रही है। वहीं, बीमार होने पर लापरवाही नहीं करते हुए समय पर इलाज करने की समझाइश दी जा रही है।

गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version