Homeराज्य-शहरबड़वानी में सिवनी के चमत्कारी लड्डू गोपाल का स्वागत: तीन दिन...

बड़वानी में सिवनी के चमत्कारी लड्डू गोपाल का स्वागत: तीन दिन तक होंगे विशेष आयोजन, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब – Barwani News


बड़वानी में सिवनी के प्रसिद्ध लड्डू गोपाल का आगमन हुआ है, जिन्हें महेश जोशी के परिवार में मेहमान के रूप में लाया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राधे-राधे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

.

लड्डू गोपाल की मूर्ति को चमत्कारिक माना जाता है। भक्तों का कहना है कि प्रातः काल जब उन्हें दूध पिलाया जाता है, तो वह उसे उगल देते हैं, लेकिन चाय पी लेते हैं। प्रतिदिन उन्हें स्नान कराया जाता है और मुकुट, मोरपंख, बांसुरी से सजाया जाता है। बच्चे की तरह भजनों से उनका मनोरंजन किया जाता है और रात को लोरी गाकर सुलाया जाता है।

शोभायात्रा में शामिल हुईं महिलाएं।

8 तारीख को देंगे विरोध

तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई आयोजन होंगे। 5 फरवरी को प्रातः 8 बजे आगमन के बाद अभिषेक-पूजन, नगर भ्रमण और भजन संध्या का आयोजन किया गया। 6 फरवरी को मां नर्मदा स्नान, प्रभु दर्शन और 56 भोग का विशेष आयोजन होगा। 7 फरवरी को महाआरती, महाप्रसादी वितरण के बाद रात्रि 8 बजे विदाई होगी।

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि लड्डू गोपाल के कानों में कही गई मुराद शीघ्र ही पूरी हो जाती है। सैकड़ों भक्त जिला मुख्यालय पहुंचकर लड्डू गोपाल से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version