Homeराज्य-शहरबड़सर में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार: उपाध्यक्ष रुद्राक्ष सिंह बोले-...

बड़सर में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार: उपाध्यक्ष रुद्राक्ष सिंह बोले- विधायक इंद्र दूसरों की उंगली पकड़कर आगे बढ़े, काले कारनामों का करेंगे खुलासा – Barsar News


एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रुद्राक्ष सिंह।

युवा कांग्रेस बड़सर के अध्यक्ष विकास शर्मा और एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रुद्राक्ष सिंह ने भाजपा में शामिल हुए विधायक इंद्र दुर्ग लखनपाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंद्र लखनपाल ने स्वयं कई नेताओं का सहारा लेकर राजनीति में आगे बढ़े हैं

.

फिर मुकेश अग्निहोत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का साथ लिया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लखनपाल ने सुधीर शर्मा और राजिंदर राणा के साथ मिलकर कांग्रेस छोड़ दी। अब भाजपा में जयराम ठाकुर, जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर का समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भाजपा में कोई उनका साथ देने को तैयार नहीं है।

बड़सर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने सार्वजनिक जीवन के काले कारनामों को उजागर किया तो स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने कहा कि बड़सर की जनता जानती है कि कौन किस तरह आगे बढ़ा है। बड़सर में भाजपा गुटबाजी का शिकार है। कार्यक्रमों में मंच पर बैठने की होड़ और वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों में पीछे बैठकर मुंह छिपाने की प्रवृत्ति स्पष्ट दिखाई देती है। युवा कांग्रेस का आरोप है कि स्वार्थ की राजनीति के कारण अब वही नेता हजारों कार्यकर्ताओं को भाजपा में लाने का प्रयास कर रहे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version