पवन तिवारी | बलरामपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बलरामपुर में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल से लगे देवीपाटन मंडल में शुक्रवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मंडल मुख्यालय गोंडा में शाम 7.52 बजे कंपन महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। यह जमीन से 20 किलोमीटर की गहराई में था। बलरामपुर में करीब डेढ़ सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
बलरामपुर के आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भूकंप के दौरान हाथों और घुटनों के बल झुककर रहना चाहिए। सिर और गर्दन को सुरक्षित रखना जरूरी है। मजबूत फर्नीचर जैसे टेबल या डेस्क के नीचे शरण लेनी चाहिए। अगर ऐसी कोई जगह न मिले तो सिर और गर्दन को हाथों से ढककर झुक जाना चाहिए।
विशेषज्ञ के अनुसार भूकंप के दौरान इमारत से बाहर नहीं भागना चाहिए। गिरता मलबा ज्यादा खतरनाक हो सकता है। खिड़कियों और कांच के दरवाजों से दूर रहना चाहिए। कमजोर दीवारों के पास खड़े नहीं होना चाहिए। सुरक्षा के लिए किसी अंदरूनी कमरे में चले जाना चाहिए।