Homeउत्तर प्रदेशबलिया में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा: दिन में सड़कें सूनी,...

बलिया में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा: दिन में सड़कें सूनी, लोग घरों में दुबके; रात में भी नहीं मिल रही राहत – Ballia News


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन लोगों को यह महसूस हो रहा था कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस हो।

सुबह से ही तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। दोपहर में शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम दिखी। लोग गमछा और टोपी लगाकर ही बाहर निकल रहे हैं। विशेषकर दोपहर के बाद दोपहिया वाहनों का आवागमन कम हो गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों की रातों की नींद भी गायब होने लगी है।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा, सत्तू, बेल का शरबत, आम का पन्ना और ग्लूकोज का सेवन कर रहे हैं। इन दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

पिछले एक सप्ताह के आंकड़े बताते हैं कि तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार से सोमवार तक अधिकतम तापमान 34 से बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 27 से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी देखा जा रहा है। लंबी दूरी की सड़कों पर लोग पेड़ों के नीचे विश्राम करते दिख रहे हैं। बिजली कटौती के दौरान लोग घरों से बाहर निकलकर बाग-बगीचों में राहत की तलाश कर रहे हैं। इस गर्मी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version