Homeछत्तीसगढबलौदाबाजार में पराली जलाने से 10 एकड़ खेत में आग: सरसों...

बलौदाबाजार में पराली जलाने से 10 एकड़ खेत में आग: सरसों की फसल तक पहुंची लपटें,दमकलकर्मियों ने 10 मिनट में पहुंचकर बचाई 15 एकड़ फसल – baloda bazar News



बलौदाबाजार में पराली जलाने से फैली आग

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम घोटिया में पराली जलाने से बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग के किनारे स्थित खेतों में कुछ अज्ञात लोगों ने धान की कटाई के बाद बची पराली में आग लगा दी।

.

आग तेजी से फैलते हुए करीब 10 एकड़ खेत में फैल गई। इस दौरान पति राम वर्मा, टूमेन्द्र वर्मा और गोविंद वर्मा के सरसों के खेतों तक आग पहुंच गई। आग की सूचना मिलते ही नगर सेना की दमकल टीम तुरंत एक्शन में आई।

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

दमकल की टीम मात्र 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची और मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। टीम ने लगभग 15 एकड़ में फैली सरसों की फसल को जलने से बचा लिया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया और आसपास के किसानों को सतर्क किया।

अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के अन्य खेतों तक फैल सकती थी। इससे कई किसानों की मेहनत बर्बाद हो सकती थी। किसानों ने राहत की सांस ली क्योंकि दमकल की टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version