नगर परिषद कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी।
झज्जर के बहादुरगढ़ नगर परिषद में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारी की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान 11 कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा ठेके पर लगे कर्मचारियों की
.
यूनिट प्रधान राजपाल ने बताया कि प्रदेश भर में सभी नगर पालिका परिषदों, निगमों और फायर विभाग के कर्मचारी 9 और 10 जनवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। निगमों में 21, परिषदों में 11 और पालिकाओं में 5 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं।
जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने कर्मचारियों की एक भी मांग का समाधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन के दबाव में वार्ता तो करती है, लेकिन समझौतों को लागू नहीं करती।
10 साल में एक भी सफाई कर्मचारी नहीं हुआ पक्का- राजपाल
उन्होंने कहा कि प्रदेश की पालिकाओं का कर्मचारी सरकार के खिलाफ आंदोलन पर है।भाजपा सरकार के 10 साल बीतने के बावजूद एक भी सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया। 7 अगस्त 2024 को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री और संघ ने समझौता किया। लेकिन भाजपा सरकार ने लागू नहीं किया।