देवघर एयरपोर्ट पर बाबूलाल मरांडी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद देवघर एयरपोर्ट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मरांडी ने मीडिया से बात की। उन्होंने गिरिडीह दंगे को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
.
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है। पथराव और आगजनी करने वालों को छोड़ दिया गया है। इसके विपरीत जो लोग शांतिपूर्वक तरीके से होली मना रहे थे, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस निर्दोष लोगों पर अत्याचार कर रही है। उन्हें पीटा जा रहा है और जेल में डाला जा रहा है।
वैकल्पिक भूमि की व्यवस्था करनी चाहिए
रांची के सिरम टोली फ्लाईओवर मुद्दे पर भी मरांडी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को पांच साल में इस मसले का समाधान निकालना चाहिए था। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदर्शनकारी आदिवासियों के लिए सरकार को वैकल्पिक भूमि की व्यवस्था करनी चाहिए।
देवघर एयरपोर्ट पर मरांडी का स्वागत करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।