Homeदेशबारात चढ़ने से पहले दूल्हा गिरफ्तार: कुरुक्षेत्र में 8वीं की छात्रा...

बारात चढ़ने से पहले दूल्हा गिरफ्तार: कुरुक्षेत्र में 8वीं की छात्रा से रेप किया, हल्दी की रस्म से उठाकर ले गई पुलिस – Kurukshetra News


पिहोवा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दूल्हा।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बारात चढ़ने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। युवक गांव की ही 8वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से लंबे समय से रेप करता आ रहा था। युवक कुछ दिन पहले लड़की के घर में घुस गया। रात को लड़की बाथरूम करने के लिए गई तो

.

आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजन उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह लड़की के स्कूल में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) चलाता है। आज उसकी शादी थी। रात को घर पर हल्दी और मेहंदी की रस्में हो रही थीं। जब उसे हल्दी (बान) लगाई जा रही थी तो पिहोवा पुलिस उसे पकड़कर ले गई।

लड़की की मां की शिकायत की 3 अहम बातें…

1. रात को बाथरूम करने के लिए गई बेटी थाना सदर पिहोवा के एक गांव की महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह 10 साल से कुरुक्षेत्र में एक किसान के पास खेती-बाड़ी का काम करत हैं। उसके पास 4 बेटी और 2 बेटे हैं। उसकी नाबालिग बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में 8 क्लास में पढ़ती है। 29-30 जनवरी की रात को वह अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात को उसकी बेटी उठकर बाथरूम करने के लिए चली गई।

2. बाथरूम में पहले से छुपा था आरोपी काफी देर तक बाहर नहीं आई तो वह उसे देखने के लिए चली गई। यहां गांव का आरोपी राजन उर्फ राजू उसकी बेटी का रेप कर रहा था। उनको देखकर राजन मौके से फरार हो गया। बाद में उसकी बेटी ने बताया कि राजन पहले से ही बाथरूम में छुपा हुआ था। जैसे ही वह बाथरूम में गई तो राजन ने उसे पकड़ लिया और रेप किया। राजन ने उससे कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देगा।

3. राजन के पास अश्लील वीडियो, धमकी दे रहा महिला के मुताबिक, उसकी बेटी ने बताया कि राजन उसके साथ कई बार रेप कर चुका है। किसी को यह बात बताने पर वह हर बार धमकी देता था। राजन के पास उसकी अश्लील वीडियो भी है। राजन की स्कूल के पास ही CSC की दुकान है। वह स्कूल जाते-आते समय उस पर गंदी नजर रखता था। स्कूल के बाद भी वह उसे अपनी दुकान पर बुलाता था। इसे लेकर बेटी काफी डरी हुई थी, क्योंकि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था।

SHO बोले- कोर्ट में पेश करेंगे पिहोवा थाना के SHO विक्रांत सिंह ने आरोपी राजन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ BNS की धारा 351 (3) के साथ FIR दर्ज की गई है। शनिवार रात ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version