Homeछत्तीसगढबिलासपुर में रंगोत्सव पर थिरके लोग VIDEO: कलेक्टर बंगले में अफसरों...

बिलासपुर में रंगोत्सव पर थिरके लोग VIDEO: कलेक्टर बंगले में अफसरों ने उड़ाए रंग-गुलाल; गोलबाजार में पूरे दिन चला रेनडांस – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बिलासपुर में शुक्रवार को रंगों के पर्व होली की मस्ती छाई रही। युवतियों और महिलाओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर होली मनाई। वहीं, हर गली-मोहल्ले में रंग गुलाल उड़ाते युवकों के साथ हर वर्ग के लोग होली की मस्ती में नजर आए।

.

कलेक्टर बंगले में होली मिलन हुआ, जहां अफसरों ने जमकर होली खेली। गोलबाजार में व्यापारियों ने रेन डांस के लिए पाइप और फव्वारा लगाया, जिसमें युवक खूब मस्ती करते रंगों से सराबोर नजर आए। इस दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती भी दिखी, दिनभर अफसर और जवान पेट्रोलिंग करते हुए चौक-चौराहों पर तैनात रहे।

शहर के साथ ही जिले में उत्साह और उमंग के साथ होली पर्व को सेलिब्रेट किया गया। होली की खुमारी में सुबह से लेकर शाम तक शहरवासी नजर आए। शुक्रवार सुबह होते ही गली-मोहल्लों में बच्चे रंग गुलाल के साथ पिचकारी लेकर रंग खेलते रहे।

वहीं कॉलोनी में युवतियों और महिलाएं रंग से सराबोर नजर आईं। शहर के चौक-चौराहों के साथ ही अलग-अलग इलाकों में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते रहे। जगह-जगह फौव्वारा लगाकर युवक रंग-गुलाल के साथ रेनडांस कर होली की मस्ती में थिरकते रहे।

कलेक्टर बंगले में अफसरों ने मनाई होली।

रंगोत्सव पर्व को जमकर किया सेलिब्रेट।

कलेक्टर बंगले में अफसरों ने उड़ाए रंग-गुलाल

होली पर्व पर कलेक्टर अवनीश शरण ने अपने बंगले में स्पेशल कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान शहर के विशिष्टजनों के साथ ही जिला प्रशासन के अफसरों ने होली पर्व को सेलिब्रेट किया। रंग-गुलाल उड़ाते अधिकारी डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।

कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकले एसपी रजनेश सिंह।

कड़ी पहरेदारी के बीच सड़क पर निकले एसपी

होली पर्व के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लॉ एंड ऑर्डर संभालने के लिए पुलिस पूरे दिन मुस्तैद रही। इस दौरान जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए एसपी रजनेश सिंह भी खुद पेट्रोलिंग करते रहे।

उन्होंने कहा कि साल 2024 की तरह इस साल भी थानों में शून्य कायमी के लक्ष्य को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। होली पर्व पर दिन भर पेट्रोलिंग टीम और तैनात जवानों ने कड़ी मेहनत किया। जिसके चलते शहरवासियों ने आनंद और उत्साह के साथ सुरक्षित तरीके से होली पर्व को सेलिब्रेट किया।

जगह-जगह उड़े रंग-गुलाल।

रंग गुलाल उड़ा कर के साथ मस्ती करते रहे युवक।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version