Homeझारखंडबिशुनपुरा : 65 छात्रों को दी गई साइकिल - Garhwa News

बिशुनपुरा : 65 छात्रों को दी गई साइकिल – Garhwa News


बिशुनपुरा|बिशुनपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संध्या के 22 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई। वही पर पीएमश्री विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमहर के 43 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई। कुल 65 साइिकल का वितरण बुधवार को किया गया। इस मौके पर कल्या

.

गढ़वा|सदर थाना क्षेत्र के गांगी गांव निवासी विजय चौधरी की पत्नी सुनीता देवी 35 वर्ष अचेत अवस्था में गिरने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनीता देवी अपने घर से गढ़वा शहर के गढ़देवी मंदिर पूजा पाठ करने आई हुई थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आने के कारण वह गिर गई। इसके बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में उसके सर में काफी चोट लगी है।

गढ़वा|सदर थाना क्षेत्र के फ राठिया गांव निवासी श्री उरांव की पत्नी आशा देवी 30 वर्ष कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आशा देवी की मानसिक स्थिति काफी दिनों से खराब चल रही है। इस बात को लेकर उसकी इलाज डालटेनगंज रांची से कराया जा रहा है। बुधवार को घर में कोई नहीं रहने के कारण आशा देवी ने कीटनाशक खा लिया। हां इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसके श्री खतरे से बाहर बताया गया है।

गढ़वा|मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव निवासी विजय साव का पुत्र दीपक प्रसाद गुप्त 20 वर्ष व जमुना साव का पुत्र पंकज कुमार गुप्ता 20 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पंकज कुमार गुप्ता को गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा किसी काम से आए हुए थे। गढ़वा से घर वापस लौटने के क्रम में जोबरईया गांव के पास सड़क पर गिट्टी रखा हुआ था। इसके कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version