Homeबिहारबिहार अपडेट्स: तेजस्वी बोले- लालू यादव की हालत में सुधार, जल्द...

बिहार अपडेट्स: तेजस्वी बोले- लालू यादव की हालत में सुधार, जल्द लौटेंगे पटना; बक्सर में 20 राउंड फायरिंग – Motihari (East Champaran) News


राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत को लेकर तेजस्वी यादव ने अपडेट दिया है। मंगलवार को दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी यादव ने कहा कि, लालू जी से भी मिलने गए थे उनकी सेहत में भी पहले से काफी ज्यादा सुधार है। जल्द वह पूरी तरीके से स्वस्थ होकर वापस पटना आ जाएं

.

पढ़ें बिहार की अन्य खबर…

बक्सर में मंगलवार की आधी रात को तिलक समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर अंधाधुंध 20-22 राउंड फायरिंग हुई। इस घटना में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अभय सिन्हा के रूप में हुई है। घायल के जांघ में गोली लगी है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने फौरन घायल को सदर अस्पताल बक्सर लाया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर घायल को लगी गोली निकाली है।

मोतिहारी में दो गुटों में झड़प में 3 युवक घायल

मोतिहारी के चांदमारी मुहल्ले में देर रात दो गुटों के बीच हुई आपसी झड़प में तीन युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक बोलू (20) ने बताया कि वह कोर्ट से लौटकर रात करीब 10 बजे घर में आराम कर रहा था। इसी बीच किसी अनजान नंबर से फोन आया और उसे बाहर बुलाया गया। बाहर निकलते ही कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। बोलू का आरोप है कि दोस्त साजिद ने अपने भाई खालिद के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version