धनबाद/बरबीघा: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की बरबीघा स्थित प्रतिमा पर जदयू नेता पिंटू कुमार सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समाजसेवियों के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श भी किया।
पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह न सिर्फ बिहार के पहले मुख्यमंत्री थे, बल्कि वे बिहार की सामाजिक और राजनीतिक चेतना के प्रतीक भी थे। उनके सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनता की सेवा को अपना लक्ष्य बनाए हुए हैं।इस मौके पर क्षेत्र के कई समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद थे।