मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर
जन सुराज अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशांत किशोर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे। हरसिद्धि और चिरैया विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में पीके शामिल हुए। उन्होंने लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उ
.
मटियारियां में हुआ भव्य स्वागत
हरसिद्धि विधानसभा के मटियारियां गांव में प्रशांत किशोर का कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “लालू राज में बिहार जंगलराज से गुजर रहा था, सड़कें नहीं थीं। नीतीश राज में अफसरशाही ने जनता को परेशान किया। किसी भी पार्टी ने आज तक बच्चों की पढ़ाई सुधारने की बात नहीं की।” इस दौरान पीके ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला।
लोगों ने उन्हें गुजरात मॉडल के नाम पर चुना, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने देश के संसाधनों का इस्तेमाल गुजरात को और समृद्ध करने में किया। बिहार अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। – प्रशांत किशोर, संस्थापक, जन सुराज
बदलाव यात्रा को बताया समाधान
प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘बदलाव यात्रा’ केवल यात्रा नहीं, बल्कि एक सोच है। उन्होंने कहा, “बिहार को नई दिशा देने के लिए जाति-पाति से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। विकास और बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता देने का समय आ गया है।”
चिरैया में भी दिखा उत्साह
हरसिद्धि के बाद प्रशांत किशोर चिरैया विधानसभा के पताही पहुंचे, जहां उन्होंने दूसरी जनसभा को संबोधित किया। यहां भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। उनके तीखे बयानों और स्थानीय समर्थन से यह साफ है कि जन सुराज अभियान अब एक मजबूत जन आंदोलन में बदलता जा रहा है।