हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब में एक 17 वर्षीय स्टूडेंट लापता हो गई है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर स्टूडेंट की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को स्टूडेंट का कोई सुराग नहीं लग पाया ह
.
कंप्यूटर सेंटर से वापस नहीं लौटी
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9:30 बजे वह कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने स्टूडेंट को हर संभव स्थान पर खोजने का प्रयास किया। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने हेल्पलाइन नंबर 1100 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अंब पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को लड़की के बारे में कोई जानकारी मिले तो थाना अंब या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।