Homeबिहारबेगूसराय में 9 फरवरी को साहित्य महाकुंभ: बिहार के 108 कवि...

बेगूसराय में 9 फरवरी को साहित्य महाकुंभ: बिहार के 108 कवि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कवियों की उपस्थिति में सुनाएंगे कविता, जिले के 24 युवा होंगे शामिल – Begusarai News



बेगूसराय में 9 फरवरी को साहित्य महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिहार के करीब 23 जिले से आए 108 कवियों का एक मंच से कविता पाठ होगा। साहित्य महाकुंभ में कवि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके 10-12 कवियों का भी आगमन होगा।

.

कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रेसवार्ता में वरिष्ठ साहित्यकार शेखर सावंत ने बेगूसराय वासियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि अपने तरह का यह अद्भुत कार्यक्रम होगा। इसमें ओज, हास्य और प्रेम रस सहित कविता के सभी विधाओं के कवि आ रहे हैं।

आयोजन समिति के सचिव कवि प्रकाश कुमार ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम बेगूसराय की धरती पर पहली बार आयोजित हो रहा है। जिसमें बेगूसराय के तमाम समाज सेवियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हिंदी, अंगिका, मैथिली, भोजपुरी और संस्कृत भाषा के कवि शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम संयोजक राणा कुमार सिंह ने बताया कि साहित्य महाकुंभ में बेगूसराय के करीब 2 दर्जन युवा कवि भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राजकीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करना उद्धेश्य

इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बेगूसराय के प्रतिभावान युवा साहित्यकारों को राजकीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के ओज के कवि ओंकार कश्यप, वाह जी वाह फेम अल्पना आनंद, हास्य सम्राट आमीर हम्जा, नागेन्द्र मणि, गजलकार सागर आनंद, नवनीत कृष्णा, प्रसिद्ध शायर कमरान अल्वी, ओज के कवि उत्पल भारद्वाज, निलेश कपूर और संस्कृत कवि अविनाश पांडेय सहित सभी विधाओं के मंचीय कवियों का आगमन होगा।

प्रेसवार्ता में भागलपुर से आए कवि सुजीत कुमार और पटना से आए कवि हरिशंकर कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सुन्दरम समुद्र को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम संरक्षक के रूप में डॉ. पंकज कुमार सिंह औऱ कवियत्री रंजना सिंह अंगवाणी लगे हुए हैं। वहीं, कवियों को आमंत्रित करने का दायित्व अजीत झा संजीत और अभिलाष झा को दिया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version