नालंदा पुलिस पर बीती रात उपद्रवियों ने हमला कर दिया। मामला सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव का है। इस हमले में सरमेरा थाना के एक पीएसआई अजित कुमार ओझा जख्मी हो गए हैं। जिसकी पुष्टि पुलिस कर रही है। वहीं, चर्चा है कि आधा दर्जन पुलिस कर्मी जख्मी हुए है
.
नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि चेरो गांव में सरमेरा पुलिस मंगलवार की रात वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी बीच कुछ गांव वालों ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद पुलिस बल को पीछे हटना पड़ा। इस घटना में सरमेरा थाना के पीएसआई अजीत कुमार ओझा मामूली रूप से चोटिल हो गए।
जानकारी के अनुसार, चेरो गांव निवासी लालो यादव और वीरू यादव जो की वारंटी थे। और उनपर कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर रखा था। उसी को पुलिस पकड़ने गई थी। हालांकि अन्य थानों की पुलिस को मौके पर तुरंत बुलाया गया।
जिसके बाद दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान में पुलिस जुट गई है। पुलिस के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल विधि व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
चेरो गांव रेड करने पुलिस पहुंची थी।
क्या है पूरा मामला
बताया गया है कि लालो यादव के घर पर सीढ़ी लगाकर पुलिस रेड कर रही थी। इसी बीच ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करने लगे। बलों की संख्या कम रहने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा।
इसके उपरांत आधा दर्जन थानों को लेकर वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके उपरांत उपद्रव में शामिल 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। गली में पड़े ईंट इस बात की गवाही दे रहें हैं की जमकर ईंट-रोड़े चले हैं।
इसके अलावा उपद्रवियों ने सरकारी सीढ़ी और दारोगा का मोबाईल भी छीन लिया है। बताया जा रहा है कि चोर-चोर की आवाज कर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया गया और इसके बाद पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर दी।