Homeहरियाणाबेरी में पहली बार जनता सीधे चुनेगी प्रधान: प्रचार में दो...

बेरी में पहली बार जनता सीधे चुनेगी प्रधान: प्रचार में दो दिन शेष, प्रशासन सतर्क ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त – Jhajjar News



हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी पालिका में दो मार्च को चुनाव होंगे। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पहली बार बेरी गांव पालिका चुनाव में प्रधान पद के लिए जनता सीधे ही चुनाव करेगी। बेरी पालिका 1886 में बनी थी। जिसमें आज 14 व

.

हरियाणा के सबसे मुख्यमंत्री के गांव बेरी में पहली बार जनता सीधे पालिका के प्रधान पर मुहर लगाएगी। पालिका में 5 उम्मीदवार प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। जिनमें से चुनाव के लिए अब 2 मार्च को मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं बेरी में धारा 163 लगाी हुई है।

बेरी पालिका में चुनाव को लेकर 4 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व 8 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। नगरपालिका चुनाव के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने, मतदान के सुचारू रूप से संचालन और ईवीएम की आवाजाही के उद्देश्य से एसडीएम बेरी रेणुका नांदल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट व ड्यूटी सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version