भाजपा के स्थानीय मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने जिला अध्यक्ष संतोष परवाल की सहमति से 60 सदस्यीय टीम बनाई है। राजेश गुप्ता और राकेश मंडलोई को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
.
कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष और छह मंत्री नियुक्त किए गए हैं। एक कार्यालय मंत्री और एक मीडिया प्रभारी भी चुने गए हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए टीम में 8 महिलाओं को स्थान मिला है।
उपाध्यक्ष पद पर दिलीप चौहान, अभिषेक गहलोत, मुकेश बारेला, शिखा गुप्ता, रानी चौहान और दीपक परिहार को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर निखिलेश गोस्वामी, प्रदीप जमरा, अंतिम राठौड़, हिमांशु चंदेल, मनोज उपाध्याय और अक्षय गुप्ता को चुना गया है। चिराग थेपड़िया को मीडिया प्रभारी और कल्पेश वीश्या को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम करेगी। महामंत्री राजेश गुप्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारी जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। वे संगठन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।