Homeदेशभारतीय नौसेना को मिलेंगे 26 राफेल फाइटर जेट: फ्रांस से 63...

भारतीय नौसेना को मिलेंगे 26 राफेल फाइटर जेट: फ्रांस से 63 हजार करोड़ की डील मंजूर; जल्द भारत आएंगे 22 सिंगल और 4 ट्विन-सीटर जेट


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय नौसेना को जल्द ही 26 राफेल मरीन फाइटर जेट मिलेंगे। गवर्नमेंट सोर्स के मुताबिक, भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदने की मेगा डील को मंजूरी दे दी है। 63 हजार करोड़ रुपए से अधिक के इस सरकारी डील पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर जेट नौसेना में शामिल हो जाएंगे।

दोनों देशों के बीच 26 राफेल मरीन जेट की खरीद को लेकर कई महीनों से बातचीत चल रही थी। भारत नौसेना के लिए राफेल-M की डील के लिए बेस प्राइज वही रखना चाहता है, जो 2016 में वायुसेना के लिए 36 विमान खरीदते समय रखी थी। अब दोनों देशों के बीच 63 हजार करोड़ रुपए में फाइनल डील हुई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version