Homeमध्य प्रदेशमंगलवार भस्म आरती दर्शन: भांग, चन्दन का त्रिपुण्ड, ड्रायफ्रूट अर्पित कर बाबा महाकाल का...

मंगलवार भस्म आरती दर्शन: भांग, चन्दन का त्रिपुण्ड, ड्रायफ्रूट अर्पित कर बाबा महाकाल का राजा स्वरुप श्रृंगार – Ujjain News


बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को ठंडे जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल

.

मंगलवार भस्म आरती दर्शन।

भस्म आरती के दौरान महाकाल को कपूर आरती कर भोग लगाया गया। मंत्रोच्चर के साथ भगवान को भांग, चन्दन, सिंदूर और आभूषण अर्पित किये गए। मस्तक पर चन्दन का तिलक और शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version