बीते दिन जवाहर नगर कैंप में लोगों से मुलाकात करते आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।
पंजाब के लुधियाना में आज आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का उद्घाटन करेंगे। सिविल अस्पताल में सुरक्षा के आज पुख्ता प्रबंध पुलिस प्रशासन द्वारा किए है। मान और केजरीवाल
.
इनडोर स्टेडियम में करेंगे रैली
वहीं वह आज इनडोर स्टेडियम में रैली भी करेंगे। फिलहाल अभी रैली की समयसारिणी पार्टी ने जारी नहीं की है। केजरीवाल और भगवंत मान बीते दिन भी लुधियाना में ही थे। उन्होंने जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल में लोगों के साथ मुलाकात की थी।
मान और केजरीवाल ने हल्का पश्चमी में होने वाले उप-चुनाव को लेकर राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा के पक्ष में लोगों से वोट भी मांगे। केजरीवाल ने बीते दिन कारोबारियों के साथ रेडीसन होटल में बैठक भी की थी। बैठक में उन्होंने कारोबारियों के समस्याओं को सुना और हल करने का भरोसा भी दिया।