इंदौर में मई के आखिरी हफ्ते में भी प्री मानसून जैसा दौर है। बुधवार शाम को फिर घने बादल छाए और कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी। इसके पहले मंगलवार रात को भी बारिश हुई थी। इस तरह 36 घंटों में डेढ़ इंच से
.
इंदौर में इस बार मई का मौसम चौंकाने वाला रहा है। भीषण गर्मी के बजाय प्री मानसून जैसा ज्यादा रहा। खास बात यह कि इस दौरान तत्काल तो ठंडक मिलती है लेकिन बाद में उमस से काफी बेचैनी होती है। अभी मई के तीन दिन बाकी हैं। इस दौरान भी बारिश जैसा ही मौसम रहेगा। इस बार नौतपा में पहले दिन 25 मई को तापमान 33 डिग्री था। फिर चौथे दिन भी 33 डिग्री सेल्सियस ही रहा, जबकि पिछले साल मई में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था।
अभी प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ एक्टिव हैं। इस वजह से दक्षिणी हिस्से के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर में भी तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक सिस्टम के एक्टिव होने से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, गुरुवार को सिस्टम अन्य जिलों को प्रभावित करेगा। सिस्टम की वजह से दिन में तो तापमान बढ़ सकता है लेकिन रात का तापमान बढ़ने के आसार नहीं हैं।
इंदौर में मई का मौसम
दिन | दिन का तापमान | रात का तापमान |
1 मई | 42.0 (+1) | 26.4 (+3) |
2 मई | 41.4 (+1) | 25.4 (+2) |
3 मई | 40.8 (0) | 24.5 (+1) |
4 मई | 36.2 (-5) | 17.2 (-7) |
5 मई | 35 (-6) | 19.2 (-5) |
6 मई | 32.4 (-8) | 19.2 (-5) |
7 मई | 28.6 (-12) | 20.8 (-3) |
8 मई | 30.8 (-9) | 21.8 (-2) |
9 मई | 34 (-6) | 22.6 (-1) |
10 मई | 35.5 (-5) | 24.4 (0) |
11 मई | 35.9 (-4) | 25.4 (+1) |
12 मई | 36.7 (-3) | 25.4 (+1) |
13 मई | 36.3 (-4) | 23.6 (0) |
14 मई | 36.8 (-3) | 23.9 (0) |
15 मई | 36.4 (-4) | 26 (+1) |
16 मई | 36.9 (-4) | 25.2 (0) |
17 मई | 38.2 (-3) | 21.2 (-4) |
18 मई | 37.4 (-3) | 26 (+1) |
19 मई | 38.6 (-2) | 25.8 (+1) |
20 मई | 34.6 (-6) | 26.3 (+1) |
21 मई | 36.8 (-4) | 23.4 (-2) |
22 मई | 36.3 (-4) | 24.1 (-1) |
23 मई | 34.4 (-6) | 26.4 (+1) |
24 मई | 34.9 (-5) | 26.5 (+1) |
25 मई | 33.8 (-7) | 26.7 (+1) |
26 मई | 37.6 (-3) | 26.6 (+1) |
27 मई | 35.6 (-5) | 20.0 (-5) |
28 मई | 33.1 (-7) |