Homeबिहारमनिहारी गंगा घाट पर जहाज परिचालन की जांच: DTO ने ट्रक-जहाज...

मनिहारी गंगा घाट पर जहाज परिचालन की जांच: DTO ने ट्रक-जहाज मालिकों को दिया आदेश, ओवरलोडिंग से बचने का निर्देश – Katihar News


कटिहार के मनिहारी गंगा घाट पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने जहाज परिचालन का निरीक्षण किया। यह घाट झारखंड के साहिबगंज से पत्थर और गिट्टी की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। परिवहन विभाग को लगातार ट्रकों में पत्थर की ओवरलोडिंग और जहाजों में अधिक भार लादने की शि

.

शिकायतों के मद्देनजर डीटीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई है। डीटीओ ने ट्रक मालिकों को ओवरलोडिंग से बचने का निर्देश दिया है। साथ ही, गंगा में पानी के स्तर में कमी को देखते हुए जहाज मालिकों को भी सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कम पानी में ओवरलोडेड जहाज चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

जलमार्ग पर सुरक्षित परिवहन का लक्ष्य

परिवहन विभाग झारखंड से आने वाले गिट्टी-पत्थर लदे ट्रकों और उन्हें लाने वाले जहाजों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। विभाग का मुख्य उद्देश्य जलमार्ग पर सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version