Homeउत्तर प्रदेशमहंगी शिक्षा के खिलाफ सपा का प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने खुद को...

महंगी शिक्षा के खिलाफ सपा का प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने खुद को जंजीरों से बांधकर किया विरोध – Sonbhadra News


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सपा का अनोखा विरोध।

सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर अनूठा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने खुद को जंजीरों से बांधकर शिक्षा की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा एक निजी दुकान द्वारा 17 स्कूलों की यूनिफॉर्म, मोजे, बेल्ट और टाई को अत्यधिक कीमतों पर बेचने का था। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार एक तरफ गरीब बच्चों की शिक्षा का वादा करती है, लेकिन दूसरी तरफ निजी स्कूलों को मनमानी करने की छूट दे रखी है।

महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया

उन्होंने आरोप लगाया कि सोनभद्र पिछड़ा जिला होने के बावजूद यहां के विधायक, समाज कल्याण मंत्री और जिला विद्यालय निरीक्षक जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रहे हैं। समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने सरकार पर महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया।

पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने महंगाई कम करने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया। सपा ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो पार्टी हस्ताक्षर अभियान चलाकर और बड़ा प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, उषा भारती, जुनैद अंसारी, सुभाष भारती, गौतम और मुन्ना कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version