Homeउत्तर प्रदेशमहराजगंज में दो बोलेरो की भिड़ंत: एक गाड़ी नाली पार कर...

महराजगंज में दो बोलेरो की भिड़ंत: एक गाड़ी नाली पार कर कपड़े की दुकान में घुसी, दो लोग घायल – Maharajganj News


महराजगंज16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज में दो बोलेरो की भिड़ंत, कपड़े की दुकान में घुसी।

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में परतावल नगर पंचायत में एक सड़क दुर्घटना हुई। महंत अवैद्यनाथ नगर के मुख्य चौराहे पर दो बोलेरो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई।

कप्तानगंज से आ रही बोलेरो (UP 53 AU 4836) अनियंत्रित होकर नाली को पार कर गई। गाड़ी ने बिजली का खंभा तोड़कर श्याम वस्त्रालय में जा घुसी।

निचलौल थाना क्षेत्र के सेखुई से एक बारात से लौट रही दूसरी बोलेरो (MP10T1535) से इसकी टक्कर हुई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष घायल हुए। दोनों गाड़ियों में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version