Homeटेक - ऑटोमहिंद्रा XUV700 इबोनी एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹19.64 लाख: ऑल ब्लैक...

महिंद्रा XUV700 इबोनी एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹19.64 लाख: ऑल ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ 360 डिग्री कैमरा, टाटा सफारी से मुकाबला


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Mahindra XUV 700 Ebony Edition Price 2025; Car Specifications & Features Explained

नई दिल्ली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में नया महिंद्रा XUV700 का एबोनी एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने कार को ऑल ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर थीम के साथ पेश किया है और इसका ओवरऑल डिजाइन रेगुलर जैसा ही है। SUV में सिल्वर एलिमेंट्स भी दिए गए हैं।

यह SUV सिर्फ टॉप-स्पेक AX7 और AX7 L वैरिएंट में अवेलेबल है। XUV700 एबोनी एडिशन रेगुलर मॉडल से 15,000 रुपए महंगा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.64 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 24.14 लाख रुपए तक जाती है। यह डार्क एडिशन सीमित समय तक उपलब्ध रहेगा।

आप SUV को ऑनलाइन या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं, डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला हुंडई अल्कजार, MG हेक्टर प्लस और टाटा सफारी से है। इसके 5 सीटर वर्जन की टक्कर एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और हुंडई क्रेटा से है।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version