हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर। जिसमें पिता पुत्र घायल हो गए। शिकायत के आधार पर सतनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
.
गांव श्यामपुर निवासी संजय सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह कुएं पर मकान बनाकर रह रहा है। 13 जून को वह अपने लड़के कपिल (साढे 17) के साथ, अपनी मोटरसाइकिल से अपने माता-पिता के पास गांव श्यामपुर में मिलने गए थे।
मिलने के बाद वह अपने लड़के के साथ घर की तरफ आ रहे थे करीब रात 8:15 बजे। जब हम टाइल फैक्ट्री श्यामपुर के नजदीक अपनी साइड में आ रहे थे। उस समय पीछे से एक गाड़ी का ड्राइवर अपनी गाड़ी को बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलता हुआ आया। पीछे से हमारी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
मोटरसाइकिल वह स्वयं चल रहा था, पीछे उसका लड़का बैठा हुआ था। टक्कर लगने से वह सड़क से नीचे गिर गया और उसका बेटा सड़क पर गिर गया। जिससे उसे हल्की चोट आई और उसके बेटे के सिर व शरीर में काफी चोटें लगी। वह अपने लड़के को संभालने लगा तब मौके का फायदा उठाकर गाड़ी ड्राइवर अपनी गाड़ी को भाग ले गया।
वह अपने लड़के को सरकारी अस्पताल सतनाली में लेकर आया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए, उसके लड़के कपिल को पीजीआई रोहतक रेफर करदिया। वहां उसके लड़के का इलाज हुआ 14 जून को उसके लड़के को छुट्टी मिली। तब वह घर लेकर आया। उसने पुलिस में शिकायत की अज्ञात गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं।