Homeहरियाणामहेंद्रगढ़ से 22 साल की लड़की लापता: हरियाणा भवन दिल्ली में...

महेंद्रगढ़ से 22 साल की लड़की लापता: हरियाणा भवन दिल्ली में काम करने वाले रोहतक के लड़के पर भगाने का आरोप – Narnaul News



हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम में पढ़ने वाली एक लड़की लापता हो गई। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हरियाणा भवन दिल्ली में काम करने वाला एक युवक उनकी लड़की को भगाकर ले गया है। इस बार में लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के

.

सिटी थाना कनीना में पुलिस को दी गई शिकायत में गांव भड़फ के धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी 22 साल की लड़की गुरुग्राम में पढ़ती है। वह एक महीने से यहां गांव में ही रह रही थी। वह बीते कल करीब 12 बजे घर से लापता हो गई। उसके लापता होने के बाद उन्होंने कई जगह उसकी तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर लड़की को तलाश करने की गुहार लगाई है।

रोहतक का लड़का ले गया

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह रोहतक जिला के गांव सुडाना के पवन नामक लड़के से बात करती थी। पवन हरियाणा भवन दिल्ली के आरसी आफिस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। उन्हें शक है कि उनकी लड़की को उक्त लड़का ही बहला-फुसलाकर ले गया। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version